लक्ष्मीबाई जयंती : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झांसी में, बुंदेलखंड को देंगे कई सौगात ।

Spread the love

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आएंगी। इसके अलावा आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम सेना और झांसी को कई सौगातें देंगे। साथ ही एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे झांसी आएंगे। अपने 90 मिनट के दौरे के दौरान वे पहले रानी के किले में जाएंगे। किले में रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम वायु सेना प्रमुख को हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर सौंपेंगे, जबकि नौ सेना को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट देंगे।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आएंगी। इसके अलावा आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम सेना और झांसी को कई सौगातें देंगे। साथ ही एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शाम पांच बजे झांसी आएंगे। अपने 90 मिनट के दौरे के दौरान वे पहले रानी के किले में जाएंगे। किले में रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम वायु सेना प्रमुख को हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर सौंपेंगे,
एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ करेंगे और इसके पहले सदस्य पीएम खुद बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 400 करोड़ रुपये की लागत से झांसी में यूनिट की स्थापना करेगी। इसके अलावा 600 मेगावाट के मेगा सोलर पार्क का भी शिलान्यास करेंगे। झांसी में नवनिर्मित अटल एकता पार्क का पीएम लोकार्पण करेंगे।

और पढ़े  चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    आंदोलन खत्म: झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम, जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म…


    Spread the love

    टीवी देख रही थी बच्ची, अमरूद देने के बाद खेत ले गया, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े नौ साल की बच्ची का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *