रुड़की : युवक ने लगाया अपने ससुरालियों पर आरोप, “होने वाले बच्चे का मुंह नहीं देखने देना चाहते ससुराल वाले” ।

Spread the love

रुड़की के भगवानपुर में एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाएं हैं। विकल ने वीडियो बनाकर अपने ससुरालियों पर आरोप लगाएं हैं। साथ ही वह वीडियो परिजनों को भेजकर आत्महत्या करने की बात भी कही है।
मंगलवार को युवक ने उक्त वीडियो परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी। युवक मंगलवार से ही लापता है। परिजनों ने थाना भगवानपुर, कोतवाली गंगनहर और कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी है। साथ ही युवक की तलाश कर रहे हैं।

दबाव बनाकर परेशान कर रहे ससुराल वाले
युवक वीडियो में सहारनपुर निवासी अपने ससुरालियों पर आरोप लगा रहा है कि वह उस पर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में करवाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं।

गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका
वहीं, युवक के वीडियो बनाकर लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा है। उधर, पुलिस ने युवक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाली तो वह रुड़की गंगनहर के पास मिली है। ऐसे में युवक के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

एसओ भगवानपुर पीडी भट्ट ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- CM धामी की दो टूक: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *