रामलला को 500 वर्षों के बाद शयन के लिए मिला पालना..

Spread the love

अयोध्या धाम में रामलला को 500 वर्षों के बाद शयन के लिए पालना मिल गया है।भगवान अब पालना रूपी पलंग पर रात्रि में शयन कर रहे हैं।बकायदा अब भगवान को शयन आरती के बाद पालना रूपी पलंग पर चयन के लिए रखा जाता है फिर भगवान को एक रजाई भी उड़ाई जाती है। जिससे कि ठंड से बचत हो सके। यही नहीं भगवान का जो पालना रूपी पलंग है उसमें मखमली गद्दा और दो मशलन्द रूपी तकिया भी रखा गया है। भगवान को मच्छरों से बचाने के लिए पालना रूपी पलंग के चारों ओर बहुत सुंदर सी मच्छरदानी भी लगाई गई है। यह सुविधा रामलला को 500 वर्षों के बाद प्राप्त हुई है। यही नहीं भगवान को ठंड से बचाने के लिए ब्लोवर का भी इंतजाम किया गया है.वही रामलला मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है की शुरुआती दौर में भगवान लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान थे। जब रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान के सिंहासन लकड़ी का हटाकर चांदी का कर दिया और भगवान चांदी के सिंहासन पर विराजमान थे। रामलला उसी चांदी के सिंहासन पर शयन भी करते थे। लेकिन अब शयन के लिए पालना रूपी पलंग आ गया है। जिसमें रामलला रात्रि में शयन आरती के बाद चयन करते हैं.यही नहीं भगवान को ठंड में बचाने के लिए उनका स्नान गुनगुने पानी से कराया जाता है और गरम चीजों का भोग भी भगवान को लगाया जाता है। भगवान को गर्म वस्त्र भी पहनाए जाते हैं। साथ ही भगवान के लिए विशेष तरीके की रजाई भी ट्रस्ट ने उपलब्ध कराया है।

और पढ़े  22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं CM योगी, 600 किमी प्रतिघंटा वाली ट्रेन से करेंगे यात्रा

Spread the love
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *