ये है धामी की टीम : – सभी मंत्री करोड़पति सतपाल महाराज सबसे अमीर और बुजुर्ग, सौरभ बहुगुणा सबसे युवा.. आप भी जाने कितनी पढ़ी-लिखी है धामी की नई कैबिनेट?

Spread the love

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। धामी के साथ आठ मंत्रियों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। इसमें धामी के पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। वहीं, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को भी धामी कैबिनेट में शामिल किया गया है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है।
पिछली बार जब धामी ने शपथ ली थी तो उनके साथ 11 विधायक मंत्री बनाए गए थे। इन 11 में से दो मंत्री हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। आर्य पिछले साल अक्टूबर में ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे तो हरक सिंह रावत चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए थे। बाकी नौ मंत्रियों में से स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत से चुनाव हार गए थे।
बचे आठ मंत्रियों में से पांच को इस बार भी जगह मिली है। इनमें रेखा आर्य, सुबोध उनियाल,  गणेश जोशी, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, तीन मंत्रियों अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इनकी जगह तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे।
किन नए चेहरों को मिली जगह?
धामी मंत्रिमंडल तीन नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे  प्रेमचंद अग्रवाल सबसे अहम हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी धामी कैबिनेट में जगह मिली है। 43 साल के बहुगुणा और रेखा आर्या धामी कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं।  सौरभ सितारगंज से जीतकर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।  बागेश्वर से जीते चंदन राम दास को भी कैबिनेट में जगह मिली है। दास लगातार चौथी बार विधायक बने हैं।
धामी कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति
मुख्यमंत्री समेत धामी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। पहली बार मंत्री बनाए गए चंदन राम दास के पास सबसे कम 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में सुबोध उनियाल दूसरे और धन सिंह रावत तीसरे नंबर पर हैं। उनियाल के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये और धन सिंह रावत के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे अमीर मंत्री चौबट्टाखाल से जीते सतपाल महाराज हैं। महाराज के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। धामी कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य के पास 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रेखा सबसे अमीर मंत्रियों में दूसरे नंबर पर हैं। धामी कैबिनेट की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 3.34 करोड़ रुपये के संपत्ति है। 

और पढ़े  बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

कितनी पढ़ी-लिखी है धामी कैबिनेट?
गणेश जोशी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। जोशी सिर्फ 10वीं पास हैं। सतपाल महाराज 12वीं पास हैं। चंदन राम दास स्नातक हैं। वहीं, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री परास्नातक हैं। धन सिंह रावत कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। रावत ने पीएचडी की है। वहीं, सौरभ बहुगुणा ने एलएलबी की है।


Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *