यूपी : लखनऊ अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली ।

Spread the love

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब रिवाल्वर पड़ा मिला। वह ठाकुरगंज के बालागंज के रहने वाले हैं।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मार ली।
उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा गया है। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक सोमवार को करीब 1:30 बजे विशंभर दयाल बापू भवन के आठवें फ्लोर पर स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे और कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर विश्वंभर दयाल को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डोरी में लगी थी रिवाल्वर व पास में मिला मोबाइल फोन
डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग के मुताबिक दोपहर एकाएक अपर मुख्य सचिव के कक्ष से गोली चलने की आवाज सुनते ही पड़ोस के दफ्तर में काम कर रहे एक निजी सचिव उनके कक्ष में पहुंचे। कक्ष में खून से लथपथ हालत में विश्वंभर दयाल पड़े थे। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विश्वंभर दयाल को गंभीर हालत में लोहिया ले जाया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार विष्ट, एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निजी सचिव ने कनपटी पर सटा कर खुद को गोली मारी है। रिवाल्वर में डोरी लगी थी। इसलिए संभावना है कि रिवाल्वर उनकी लाइसेंसी है। घटना की विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

किसी से फोन पर कर रहे थे बात
सूत्रों के मुताबिक निजी सचिव विश्वंभर दयाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारी। फोन नीचे ही पड़ा था। पुलिस की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वह किससे बात कर रहे थे। ऐसा कौन का कारण था कि वह छुट्टी के दिन दफ्तर पहुंचे।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *