यूक्रेन – रूस – सरकार ने लगाया इंस्टाग्राम-फेसबुक पर बैन, बढ़ी की VPN मांग..

Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस की सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम एप पर बैन लगा दिया है। इंस्टाग्राम से पहले रूस में फेसबुक पर भी बैन लग चुका है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा रूस में टिकटॉक पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा है यानी TikTok के यूजर्स पहले से अपलोडेड वीडियो देख तो सकते हैं लेकिन नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, हालांकि रूस में अभी YouTube और Telegram जैसे एप्स का इस्तेमाल हो रहा है।दुनिया की तमाम सरकारों की तरह रूस ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया है लेकिन जिस तरह दुनिया के अन्य देशों के लोग बैन के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह रूस के लोग भी कर रहे हैं। किसी भी साइट पर बैन के बाद वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN की मांग बढ़ जाती है और रूस में भी यही हुआ है। आपको बता दें कि चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में VPN का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। बैन के बाद रूस में VPN की मांग 668% फीसदी तक बढ़ गई है।


Spread the love
और पढ़े  सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *