मोटाहल्दू : हरदा की जनसभा में उमड़ी भीड़, भाजपाइयों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता।

Spread the love

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालकुआं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है यहां भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर ग्राम पंचायत खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण जोशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व यशपाल आर्य के समक्ष कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है वहां कहीं ना कहीं जोशी दंपती के कांग्रेस में शामिल होने से लालकुआं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है विदित हो कि खड़कपुर ग्रामसभा में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की मौजूदगी में कई नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। जैसा कि विदित है कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई कांग्रेसी जो बीजेपी में चले गए थे कांग्रेस में वापस आना चाहते थे उनकी वापसी के लिए बेरीपड़ाव के खड़कपुर ग्राम सभा में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को देखकर हमने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का मन बना लिया है,
वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार जो पिछले 5 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी व धामी 2 महीने में करके दिखाना चाहते हैं यह महज दिखावा है भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है वह इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर देगी।
वहीं कांग्रेस की ओर से इस विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे नेताओं ने रैलियों के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

और पढ़े  राकेश टिकैत पहुंचे हरिद्वार: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया

    Spread the love

    Spread the loveहरकी पैड़ी के पास कपड़े बदल रही महिलाओं को झांकते एक अधेड़ व्यक्ति को यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह व्यक्ति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *