मोटाहल्दू : लालकुआं विधानसभा में प्रत्याशियों के बीच बढ़ने लगे मतभेद, कौन कौन हो सकते है जनता की पसंद ।।

Spread the love

विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे ही सर्दी के मौसम में गर्माहट बढ़ती जा रही है और हो भी क्यों ना चूंकि विधानसभा चुनाव का मेला जो लगा हुआ है ऐसे में विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी देखने को मिल रही है। लालकुआं विधानसभा में हाल फिलहाल आधा दर्जन प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए हैं, जिसमें से कांग्रेस ने पहले ही संध्या डालाकोटी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिसके बाद से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं डालाकोटी को प्रत्याशी घोषित करने पर खासा रोष व्यक्त किया है। वही आज पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई अब आने वाले समय में देखना होगा कि क्या हरीश चंद्र दुर्गापाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करवाते हैं या फिर कुछ और। वही भारतीय जनता पार्टी को भी लालकुआं विधानसभा में अपना प्रत्याशी घोषित करने में पसीने छूट रहे हैं जहां विगत दिनों को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी सूची जारी होने से पहले विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के घर में टिकट को लेकर जशन बनने लगा था। लेकिन कुछ ही देर बाद सूची जारी हुई तो उसमें नवीन दुमका का नाम ही नहीं था उसके बाद से लालकुआं विधानसभा में भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशी अपनी अपनी ओर से ताल ठोक रहे हैं। भाजपा की ओर से वर्तमान में पूर्व विधायक दुम्का एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट लगातार चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं अब देखना यह होगा कि लालकुआं विधानसभा की जनता किससे अपना नेता चुनती है विधानसभा में विधायक का ताज किसके सर चढ़ता है।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवाद दंपती, टायर के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *