मोटाहल्दू : प्रधान सीमा पाठक की पहल लाई रंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में बनेंगे लाइसेंस मेडिकल ।

Spread the love

ग्राम सभा जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक की पहल लाई रंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में एक बार फिर से ड्राइविंग लाइसेंस रिनिवल के लिए स्वास्थ्य मेडिकल बनने शुरू हो गए है। विगत चार, पांच महीनों से अब तक अज्ञात कारणों के चलते मेडिकल बनने बंद हो गए थे।

जिसकी सूचना मिलते ही जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में संपर्क किया और मेडिकल ना बनने के कारणों का पता लगाया जिसके बाद उन्होंने सीएमओ नैनीताल व परिवहन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से व दूरभाष के द्वारा उक्त घटनाक्रम से अवगत कराया प्रधान ने कार्यवाही न होने पर आरपार की जंग का एलान कर दिया था।

पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नाम एक आदेश जारी किया है जिसमें पुनः लाइसेंस रिनुअल करने को लेकर मेडिकल बनाने को कहा गया है। अभी भी प्रथम बार लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक कर्ता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी जाना पड़ेगा।

इधर जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ नैनीताल द्वारा जनहित में एक अच्छा निर्णय लिया है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे, यहां मेडिकल बनना बन्द होने से आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, उन्होंने बताया हजारों की आबादी में हलद्वानी बेस चिकित्सालय के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू ही एकमात्र ऐसा चिकित्सालय है जहाँ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल बनाए जाते है।

और पढ़े  रुड़की- सीएम ने रुड़की को दिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तोहफा, की एक्सरसाइज, बैडमिंटन पर भी आजमाया हाथ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे का कहना है कि सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लाइसेंस रिनुअल को लेकर मेडिकल बनाए जाएंगे, उन्हें सीएमओ कार्यालय से एक आदेश प्राप्त हुआ है जिसके तहत मंगलवार से एक बार फिर से स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल होना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी कीर्ति पाठक, उप प्रधान राकेश कविदयाल व विक्की पाठक मौजूद रहें।


Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *