मोटाहल्दू : जानवरों की सेवा के लिए अनोखी पहल, युवा पॉकेट मनी से करते है दवा और चारे के प्रबंध

Spread the love

मोटाहल्दू। इन दिनों बेजुबान और बेसहारा जानवरों पर आफत टूटी हुई है। सड़कों और गलियों में घूमने वाले इन बेजुबान जानवरों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में लालकुंआ शहर के कई युवा बेसहारा जानवरों को सहारा बन नई मिसाल पेश कर रहे हैं। जानवरों को खाना खिलाना और उनकी देखभाल करना, अब उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। बीमार पड़ने वाले जानवरों का अपने खर्च पर इलाज करा यह युवा अन्य लोगों के लिए मिसाल बनकर सामने आ रहे हैं। बेजुबान जानवरों पर लॉकडाउन में टूटी आफत में उनका सहारा बनने के लिए इन युवाओं की तरह लोगों को आगे आना चाहिए।

लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में टीम संजीवनी हेल्पिंग हैंड ने बेजुबान बेसहारा जानवरों के लिए रोड सेफ्टी बेल्ट लगाने की मुहिम जारी कर की है। जोकि एक अनोकी पहल है, जिसमे की एक खास किस्म की बेल्ट जानवरों के गले में लगाई जा रही है, जिसमे रेडियम की पट्टी लगी है, ये बेल्ट रात्रि में रोड पे चलने वाले वाहन की लाइट से जानवरों के गले में चमक जाएगी जिससे की वाहन चालक सतर्क हो जायेगा। इसके साथ ही और गति कम कर देगा जिससे जानवरों के एक्सीडेंट होकर घायल होने की संभावना कम हो जायेगी। उक्त संस्था के युवाओं ने लोगो से अपील की उम्मीद है की आप भी इस मुहिम का हिस्सा जरूर बनेंगे ।

ये लोग निःस्वार्थ कर रहे सेवा

बॉक्स: बेजुबान और बेसहारा जानवरों की सेवा में संजीवनी हेल्पिंग हैंड संस्था के दो दर्जन से अधिक सदस्य इस पर काम कर रहे है, इसमे कई छात्रसंघ से जुड़े हुए युवा है तो कुछ समाजसेवी भी जोरो से यह कार्य को अंजाम देते है। विगत तीन-चार महीनों से संस्था के सदस्य न तो आंधी तूफान देखते है और न ही चिलचिलाती धूप(गर्मी) हो या फिर बरसात ये सभी सदस्य दिन- रात निःस्वार्थ भाव से जानवरो की सेवा के लिए एक फोन की घण्टी में ही जगह जगह पहुँच जाते है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वह अभी तक लगभग 4 दर्जन से अधिक जानवरों को उपचार दे चुके हैं इनमें से कई जानवर स्वस्थ होकर फिर से टहलने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है, की बेजुबान जानवरों को सड़कों में ना छोड़े।

और पढ़े  Rahul Gandhi- कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *