मोटाहल्दू : 17 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिक की ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते मौत ।

Spread the love

दिल्ली में 17 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट में तैनात मोटाहल्दू निवासी सैनिक का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी लोकमणि शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा (28) 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी रेजिमेंट लेह में है। भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी सैनिकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनका पीएम पोस्टमार्टम गया। भास्कर का पार्थिव शरीर आज मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है।
इधर भास्कर की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नौ दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिताकर यूनिट गए थे। ढाई वर्ष पूर्व विवाह से उनकी 12 माह की पुत्री मिष्टी है। निधन से मां शांति देवी, पिता लोकमणि शर्मा, पत्नी तनुजा और भाई मनोज शर्मा गमगीन हैं।


Spread the love
और पढ़े  2026 चारधाम यात्रा: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये है नई दरें
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *