मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया अनुरोध पढ़ें खबर विस्तार से.

Spread the love

तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से उत्तराखंड को केंद्र सरकार से 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्तराखंड के देहरादून, काशीपुर और रुड़की में स्थापित प्लांट से देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऑक्सीजन का आवंटन पश्चिम बंगाल और झारखंड से किया है। राज्य से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति से समय की बचत होगी।
उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार वैक्सीन लिए जाने के लिए एक निविदा जारी करे और उसकी दरें फिक्स करे। मुख्यमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने राज्य को 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो लाख पल्स ऑक्सीमीटर एवं 10 हजार ऑक्सीजन डी टाइप सिलिंडर देने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि अभी एसडीआरएफ की 50 प्रतिशत धनराशि कोविड कार्यों के लिए अनुमति है। यदि इसे शत प्रतिशत कर दिया जाए तो राज्य अपने चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य व्यवस्थाएं बढ़ा सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कोविड-19 की स्थिति एवं वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राज्य में कोविड को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर बढ़ाए जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *