भारी बारिश से बढ़ा नदियों के जलस्तर

Spread the love

पिछले दो हफ्ते से नेपाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है. उत्तर बिहार के कई जिलों अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज, पुर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार में बाढ़ का पानी घुस गया है जिस से पूर्णिया के कसबा प्रखंड के
दोगच्छी गांव जाने वाली कोशीधार पर बना आरसीसी पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से हादसे की काफी संभावना बनने लगी है। हाल फिलहाल में इस सड़क को बनाया गया है। इसके पूर्व भी लोगों की शिकायत पर पुल के ठेकेदार द्वारा सड़क का मरम्मत किया गया था। लेकिन इसके बाद भी कुछ दिन बाद फिर से उनका एक भाग पूरी तरह चरमरा गया है, जिससे पानी का बहाव भी  ऊपर आने लगा है ।किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है। पूरब के क्षेत्रों से आने जाने लोगों का यह व्यस्ततम रास्ता है। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग सैकड़ों गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट जाएगा। स्थानीय लोगों ने फिर से ठेकेदार को क्षतिग्रस्त होने की सूचना दिया है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोशी धार में बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी बनी हुई है कि बहाव से पानी ऊपर आने की कोशिश में लगभग पहुंचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुल के ठेकेदार को पुनः सूचित कर इस घटना की जानकारी दिया है। फोटो=पुल धंसा,कोई हताहत नहीं।


Spread the love
और पढ़े  PM Modi Gifts: केसर आम, मधुबनी पेंटिंग और मूगा सिल्क स्टोल, पांच देशों की यात्रा में PM मोदी ने दिए खास उपहार
  • Related Posts

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में…


    Spread the love

    यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *