भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू,18 मई को खुलेंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट।आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी भी जोशीमठ से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुई।

Spread the love

आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी बद्रीनाथ के लिए जोशीमठ से हुई रवाना
-17 मई को पांडुकेश्वर से उद्धव और कुबेर जी होंगे बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना।
लगभग 50 लोगों को ही बद्रीनाथ धाम जाने की मिली है अनुमति

18 मई को भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 4:15 पर ग्रीष्म काल के लिए खोल दिए जाएंगे इससे पहले रविवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की भूमि जोशीमठ से शंकराचार्य जी की पावन गद्दी और गाडू घडा /तेल कलश योग ध्यान बद्री पांडुकेश्वर से रवाना हुआ।रविवार को जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में लक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की गई इस दौरान धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी ,वेद पाठी, स्थानीय हक हकुक धारियों के साथ-साथ कुल पुरोहित सुशील प्रसाद सती ने शंकराचार्य जी की गद्दी को रवाना करने से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

परंपराओं के अनुसार कपाट खुलने से 2 दिन पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी हर्ष उल्लास के साथ जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर के लिए रवाना की जाती है।
हालांकि कोविड-19 के चलते सीमित संख्या में गद्दी के दर्शनों के लिए भगवान बद्री विशाल के स्थानीय भक्त नरसिंह मंदिर पहुंचे और इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर भगवान बद्री विशाल की जय जय कार के नारे लगाए।

इस मौके पर बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि कपाट खुलने के दौरान भगवान बद्री विशाल से कोरोना संक्रमण जैसी खतरनाक बीमारी को दूर करने का आह्वान किया जायेगा।

और पढ़े  खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *