बुलडोजर बाबा की राह पर चले मामा, दुष्कर्म और अपहरण के आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर ।।

Spread the love

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी छवि मामा की बना रखी है। अब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल पड़े हैं। मंगलवार को रतलाम के जावरा में अपहरण और शहडोल में दुष्कर्म के आरोपियों के घर बुलडोजर चला।
शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी शादाब खान के घर पर मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। पुरानी बस्ती स्थित उसके मकान को पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में तोड़ा गया। इसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर ली गई थी। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने नोटिस चिपकाया था। इसके बाद शादाब की पत्नी और मां ने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि अगर मकान तोड़ा गया तो वे लोग बेघर हो जाएंगे। इसके बाद भी प्रशासन ने घर गिरा दिया। 

रतलाम जिले के जावरा में सूदखोरी पर अधिक ब्याज के विवाद में युवक का अपहरण करने के आरोपी जहीरउद्दीन उर्फ फौजी, फिरोज व अय्यूब उर्फ लाला का पुलिस ने सोमवार को जुलूस निकाला। फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। शाम को प्रशासन व पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी भूरू, उसके साथी जहरउद्दीन उर्फ फौजी व उमर खां के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। ब्याज पर उधार दिए रुपयों के विवाद में रविवार दोपहर भूरू ने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय करणसिंह पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम खजुरिया थाना बड़ावदा का अपहरण कर लिया था।


Spread the love
और पढ़े  केतन की मौत के 17 दिन बाद दादा ने भी तोड़ा दम, परिवार बोला- सदमे से बिगड़ी थी तबीयत
  • Related Posts

    West Asia – ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की दी धमकी, कहा- खर्ग द्वीप पर कर सकते हैं कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़ा हमला बोला है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि उसने ईरान के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। ऐसे में एक बार…


    Spread the love

    PM Modi-: इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के विशेष स्वागत के दौरान वाहनों का काफिला और घुड़सवारों की टुकड़ी भी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *