बिहार से बड़ी खबर : संदिग्ध हालात में पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की मौत, 5 लोगों को लिया हिरासत में

Spread the love

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में दो-तीन दिन के दौरान संदिग्ध हालात में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण में दो-तीन दिन के दौरान करीब आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब यह आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव वालों और पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की गई, लेकिन जहरीली शराब के सेवन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।

मामले में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि पश्चिमी चंपारण के एक गांव में संदिग्ध हालात में लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हम हालात पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए हैं।


Spread the love
और पढ़े  वॉशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम,इस दिन होगी अब  अगली अहम बैठक
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *