बिग ब्रेकिंग – उत्तराखंड : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, आज होंगे भाजपा में शामिल ।।

Spread the love

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। असंतोष के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। अब उपाध्याय के भाजपा में जाने की खबरें गर्म हैं।इस बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद गढ़वाल से कुमाऊं तक विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल है। इसके बाद देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए। लेकिन पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन से टिकट दिए जाने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया तो देर रात ऋषिकेश से बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी / देहरादून- आना है मसूरी तो पढ़ें ये खबर..,लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान, तीन जगह से चलेंगी शटल सेवा, एडवाइजरी भी जारी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा- खाई में गिरी कार,2 की मौत, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव

    Spread the love

    Spread the love      देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…


    Spread the love

    नैनीताल: मॉर्निंग वॉक पर गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत,पुलिस जांच में जुटी 

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल तल्लीताल निवासी एक युवक की मॉर्निंग वॉक के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!