बड़ी खबर – रेव पार्टी केस पर बड़ा खुलासा :अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी ने लिया हिरासत में, 3 लड़कियों समेत 13 लोग हिरासत में ।

Spread the love

>मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने दावा किया है कि पार्टी में उनके नाम पर कई लोगों को बुलाया गया था। पार्टी में क्या होने वाला था इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेट आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चैट्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका साफ हो सके।

600 हाई प्रोफाइल लोग कर रहे पार्टी
बताया जा रहा है कि एनसीबी ने जब जहाज पर छापेमारी की तब उस पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जहाज में सवार हुए थे। पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। 

और पढ़े  सिलीगुड़ी: PM मोदी की हुंकार- बोले- चार मई के बाद बनेगी BJP सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

एनसीबी ने पार्टी के आयोजक को भेजा समन
रविवार को एनसीबी की ओर से पार्टी के आयोजक को समन भेजा गया है। उन्हें रविवार को ही 11 बजे तक मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय में तलब किया गया है। माना जा रहा है कि आयोजक से एनसीबी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। खबर के मुताबिक, सात घंटे तक चली छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के बाद ऐसे बनाया छापेमारी का प्लान
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ क्रूज पर सवार हो गए थे। बीच समुद्र में जब क्रूज पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया। आरोपियों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा।

72 घंटे में ये सब होना था पार्टी में
एनसीबी की ओर से जिस शिप में छापेमारी की गई, उसमें बॉलीवुड, फैशन व बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को यह जहाज रवाना होना था। फैशन टीवी की ओर से यह पूल पार्टी आयोजित की गई थी। पहले दिन क्रूज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट व दीपेश शर्मा की परफॉर्मेंस होनी थी। आइवरी कोस्ट के डीजे राउल के डीजी कोहरा और मोरक्कन कलाकार कायजा के साथ भी एक परफॉर्मेंस होनी थी। इसके बाद शैंपेन ऑल ब्लैक पार्टी भी होनी थी। यह जहाज चार अक्तूबर को सुबह दस बजे मुंबई लौटना था।

और पढ़े  इस्राइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर-: ट्रंप का दावा- शांति की दिशा में बड़ा कदम

Spread the love
  • Related Posts

    19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

    Spread the love

    Spread the loveसभी तिथियों में सर्वोत्तम तिथि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है और नक्षत्रों का मिलन भी होगा। इस दिन भगवान…


    Spread the love

    दहशतगर्दों के मंसूबे का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा- राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी, टॉय कार से करते धमाका

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जिन चार ‘कट्टरपंथी’ युवकों को गिरफ्तार किया है वह आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे। कुछ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *