बड़ी खबर – मोटहल्दू / बेरीपड़ाव : जिला विकास प्राधिकरण बनाएगा बेरीपड़ाव में स्मार्ट सिटी..

Spread the love

जिला विकास प्राधिकरण बेरीपड़ाव में सीलिंग की 76 एकड़ जमीन में स्माल स्मार्ट सिटी बनाएगा। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी है। शनिवार को हुए संयुक्त सर्वे में प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस जमीन को हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सबसे उपयुक्त माना है।
कुमाऊं कमिश्नर की अध्यक्षता में एक माह पहले हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नैनीताल जिले में हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से राजस्व भूमि मांगी थी। जिला प्रशासन ने बेरीपड़ाव स्थिति सीलिंग की भूमि को इसके लिए सबसे उपयुक्त बताया था। शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह बेरीपड़ाव स्थित सीलिंग भूमि की नपाई करने पहुंचे। टीम ने नपाई की तो यह जमीन 76 एकड़ निकली।
प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह जमीन राजस्व विभाग के पास है। कहा कि यह जमीन हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त है। कहा कि राजस्व विभाग यह जमीन देने का प्रस्ताव प्राधिकरण को देता है तो प्राधिकरण इस जमीन को लेकर हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह जमीन हाईवे से 200 मीटर दूर है और हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सबसे उपयुक्त है।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, एक को एसडीआरएफ ने निकाला
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *