बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी कल 24 जुलाई को सुबह 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित।

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी आषाढ़-पूर्णिमा और धम्म चक्र दिवस पर यानी शनिवार को सुबह अपना संदेश देशवासियों के साथ साझा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा कहा जाता है. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. क्योंकि गुरु वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेद का ज्ञान दिया था, इसलिए उन्हें प्रथम गुरू मानते हुए उनकी जन्मतिथि को गुरू पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा, “कल 24 जुलाई को लगभग 8:30 बजे आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करूंगा.” इस बार गुरू पूर्णिमा की पावन तिथि 23 जुलाई 2021 को सुबह 10:43 ​बजे से शुरू होकर 24 जुलाई 2021 की सुबह 08:06 बजे तक रहेगी. लेकिन उदया तिथि के कारण इसे 24 जुलाई को मनाया जाएगा।

उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी के निकट वर्तमान समय के सारनाथ में ऋषिपटन स्थित हिरण उद्यान में महात्मा बुद्ध द्वारा अपने प्रथम पांच तपस्वी शिष्यों को दिए गए ‘प्रथम उपदेश’ को ध्‍यान में रखकर मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर के बौद्धों द्वारा धम्म चक्र प्रवर्तन या ‘धर्म के चक्र के घूमने’ के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. यह दिन बौद्धों और हिंदुओं दोनों ही के द्वारा अपने-अपने गुरु के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है.

और पढ़े  विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा कल 11 बजे तक तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Spread the love
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *