बड़ी खबर – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को हुई 1 साल जेल की सजा, कोर्ट ने सुनाई सजा जानिए क्या था मामला ।।

Spread the love

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को हुई 1 साल जेल की सजा, कोर्ट ने सुनाई सजा जानिए क्या था मामला

उज्जैन में हुए विवाद के मामले में जिला न्यायालय ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू सहित छह आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई है। पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया। तीन आरोपी बरी हुए हैं।
मामला वर्ष 2011 का है। पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह के उज्जैन आगमन पर उनको काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जयसिंह दरबार, मुकेश भाटी, असलम लाला, महेश परमार, अनंत नारायण मीणा के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। उज्जैन के भाजयुमो नेता जयंत राव ने जीवाजीगंज थाने में केस दर्ज करवाया था। अभाविप पदाधिकारी अमय आप्टे ने आरोप लगाए थे कि उन पर प्राणघातक हमला किया गया।  इस मामले में दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर पहुंचे और जिला न्यायालय में हाजिर हुए। न्यायाधीश मुकेश नाथ ने सजा सुनाई। हालांकि सजा सुनाने के बाद ही जमानत की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। 


Spread the love
और पढ़े  War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी तबाही की धमकी
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव- दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77%, तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

    Spread the love

    Spread the love लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे…


    Spread the love

    5 साल बाद चीन के पर्यटकों को वीजा जारी करेगा भारत, गलवान झड़प के बाद से बंद थे

    Spread the love

    Spread the loveभारत सरकार चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। करीब पांच साल पहले गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *