बड़ी खबर : देर रात प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक, पीएमओ ने कहा- थोड़ी देर के लिए हुई छेड़छाड़ ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को शनिवार देर रात हैकर्स ने हैक कर लिया और उससे तीन मिनट के भीतर दो ट्वीट कर दिए। इससे हड़कंप मच गया। यह ट्वीट देर रात करीब 2.11 बजे से 2.15 के बीच किए गए। हालांकि इन ट्वीट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इसे लेकर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही हैशटैग हैक्ड और हैकर्स ट्रेंड करने लगे। हैशटैग हैक्ड भारत में रात में ही चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सुरक्षा का गंभीर खतरा और ‘बिटक्वाइन माफिया’ का काम बताया। कई लोगों ने यहां तक आशंका जताई कि इस घटना के बाद क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार पहला ट्वीट 2.11 बजे किया गया, जिसे दो मिनट के भीतर डिलीट कर दिया गया। परंतु इसके डिलीट होते ही एक दूसरा ट्वीट 2.14 बजे किया गया। हालांकि दोनों में एक समान बात लिखी हुई थी। इस दोबारा किए गए ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया।
हैकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया उसमें उसने लिखा कि भारत ने बिटक्वाइन को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बीटीसी खरीदे हैं और सभी नागरिकों को बांट रही है। जल्दी करें भारत, भविष्य यहां है।

अकाउंट पर अचानक से इस तरह की पोस्ट दिखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स समझ गए कि अकाउंट हैक हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि ये बिटक्वाइन माफिया का काम है। एक ने लिखा कि अब भारत में क्रिप्टोकरेंसी की कोई जगह नहीं। पिछले साल सितंबर में  प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था।
यह अकाउंट narendramodi.in से लिंक था। बताया जा रहा है कि ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स बिटक्वाइन की मांग करने लगे। इस अकाउंट पर प्रधानमंत्री को 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

और पढ़े  ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब: 700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *