बड़ी खबर – दिल्ली सरकार ने दी थोड़ी राहत,मेट्रो चलेंगी, खुलेंगे मॉल-बाजार और ऑफिस।

Spread the love

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। केजरीवाल ने जानकारी दी है कि अगर आगे भी केस कम होते चले गए तो लॉकडाउन में और ढील दी जाएगी। लेकिन यदि केस बढ़े तो फिर से लॉकडाउन में सख्ती आ सकती है।

दिल्ली सरकार के एलान

अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है।
आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं।
सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।

दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।
निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।
आने वाले हफ्तों में यदि स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी
हमारी जिम्मेदारी है कि हम थर्ड वेव की पूरी तैयारी करें।
कल मैंने दो बैठकें तीसरी लहर को लेकर की जो लगभग 6 घंटे तक चलीं। इनमें अधिकारी, विशेषज्ञ आदि सब रहे।
हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है। ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे।
दिल्ली में एक पीडिएट्रिक टास्क फोर्स अलग से बनाई गई है जो तय करेगी कि कितने आईसीयू बेड होने चाहिए, उसमें से कितने बच्चों के होने चाहिए और बच्चों के लिए भी किस तरह के बेड होने चाहिए। इसके साथ ही उनके लिए सबकुछ अलग होगा।
ऑक्सीजन की कमी को लेकर इस बार लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन जब तक हमें ऑक्सीजन मिली तब तक दिल्ली में त्राहि-त्राहि मच गई।

और पढ़े  आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

हम नहीं चाहते कि अगली वेव में ऐसा हो। हम दिल्ली में 420 टन ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता तैयार कर रहे हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से बात कर 150 टन ऑक्सीजन प्रोडक्शन के लिए कहा गया है।
इस बार दिल्ली में ऑक्सीजन टैंकर नहीं थे इसके लिए अब 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं।
दिल्ली में 64 छोटे ऑक्सीजन प्लांट लगकर तैयार हो जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *