बड़ी खबर – अयोध्या : 498 वर्षों के बाद भगवान राम चांदी के झूले में विराजमान होंगे, 21 किलो चांदी से बनवाया गया झूला । देखें एक्सक्लूसिव तस्वीर….

Spread the love

.

राम जन्मभूमि परिषर के अंदर रामलला के अस्थाई मंदिर में 498 वर्षों के बाद के झूले में सावन मास में झूला झूलने जा रहे हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 21 किलो चांदी से भगवान श्रीराम का झूला बनवाया है। भगवान राम नाग पंचमी 13 अगस्त को चांदी के झूले में विराजमान होंगे और सावन पूर्णिमा तक रामलला चांदी के झूले में राम भक्तों को दर्शन देंगे। न्यू भारत ने इस खबर को इससे पहले भी दिखाया था कि रामलला के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चांदी का झूला बना रहा है। न्यू भारत आपको चांदी के झूले की एक्सक्लूसिव तस्वीर दिखा रहा है। रामलला की मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है की रामलला 13 अगस्त को नाग पंचमी के दिन झूले पर विराजेगे। आज यह झूला रामलला मंदिर में पहुंच जाएगा। उसके बाद कल सुबह रामलला झूलें में विराजेगें। यही नहीं रामलला को कजरी गीत भी सुनाई जाएगी ।


Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *