बड़ा हादसा: स्कूल जा रहे छात्र पर चढ़ी कैब, बहन के साथ जा रहा था मासूम,कैद हुई घटना

Spread the love

 

ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में स्कूल जा रहे एक नाबालिग छात्र के ऊपर पीछे से आ रही कैब चढ़ गई। हादसा सोसाइटी के भीतर उस समय हुआ जब छात्र अपनी बहन के साथ दौड़ते हुए स्कूल के लिए गेट की तरफ जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र अचानक फिसलकर गिर जाता है और ठीक उसी क्षण पीछे से आ रही कैब का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है।

गनीमत यह रही कि चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कैब के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में छात्र के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

डॉक्टरों के अनुसार छात्र को बाहरी और कुछ आंतरिक चोटें भी आई हैं। चोट के कारण वह स्कूल नहीं जा पा रहा है। सोसाइटी निवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रवेश और निकास गेट के पास अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। बिल्डर की ओर से सुरक्षित आवाजाही के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है। सोसाइटी के अंदर स्पीड ब्रेकर भी नहीं बने हैं। जिसकी वजह से आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं।

घटना के बाद अभिभावकों और सोसाइटी निवासियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बिल्डर से वाहनों की पार्किंग के साथ सोसाइटी परिसर में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांद की है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के संकल्प से अयोध्या में साकार हुआ भगवान विट्ठल का प्रथम भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love