बंगाल : मुख्य सचिव को रिटायर कर बनया मुख्य सलाहकार, केंद्र को दिया झटका

Spread the love

केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के दिल्ली तबादले और उन्हें सोमवार को दिल्ली पहुंचने के आदेश की अवज्ञा करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव चल दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि चूंकि बंदोपाध्याय आज रिटायर हो गए हैं, इसलिए उन्हें अब मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है।  वे अगले तीन साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार रहेंगे। इसके साथ ही हरिकृष्ण द्विवेदी को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। ममता बनर्जी ने कहा कि अलपन बनर्जी (बंदोपाध्याय को संक्षेप में बनर्जी कहा जाता है) को नबाना (हावड़ा स्थित पश्चिम बंगाल सरकार का मुख्यालय) नहीं छोड़ने दूंगी। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने बंदोपाध्याय का तबादला आदेश निरस्त करने का आग्रह करते हुए केंद्र सरकार व पीएम मोदी को जो पत्र लिखा था, उसका जवाब भी मिल गया है। केंद्र ने बंदोपाध्याय को मंगलवार को दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक पहुंचने व वहां ज्वाइन करने का निर्देश दिया था।

केंद्र देगा कारण बताओ नोटिस
इस बीच केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कार्मिक मंत्रालय अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उनसे पूछा जाएगा कि वे केंद्र के आदेश के बावजूद दिल्ली में ज्वाइन करने क्यों नहीं पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर धाम: बागेश्वर धाम में हुआ बड़ा हादसा,पंडाल का हिस्सा गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, आठ घायल
  • Related Posts

    अकाउंट हैक: इस दिग्गज एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह

    Spread the love

    Spread the love     साउथ इंडस्ट्री का वह दिग्गज अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन हैं। अभिनेता ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को…


    Spread the love

    दाऊलाल वैष्णव: रेल मंत्री अश्विनी के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन, जोधपुर में होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज सवेरे जोधपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!