बंगाल : ममता का चुनावी दंगल खत्म शुरू हुआ युद्ध दंगल.

Spread the love

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों व असामाजिक तत्वों के बीच हिंसा की कई खबरें सामने आईं। हालांकि, अब राज्य में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने और नतीजे घोषित किए जाने के बावजूद हिंसा की जा रही है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों पर हिंसा व कत्ल करने का संगीन आरोप लगाया है। वर्मा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद पार्टी के ‘गुंडों’ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की है। इतना ही नहीं प्रवेश ने टीएमसी को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के सांसदों, मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

इधर, पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद रविवार (2 मई) को हुगली में हिंसा भड़क गई। यहां के आरामबाग स्थित भाजपा कार्यालय को भी कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। ऐसे में पश्चिम बंगाल में लगातार जारी राजनीतिक हिंसाओं और 11 लोगों की मौत के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने प्रदेश में चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट कर की गई हिंसाओं की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है।


Spread the love
और पढ़े  असम पहुंचे अमित शाह, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत, इन परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • Related Posts

    Gold Silver Price: आज भी चांदी की दरों में तेजी ₹11700 का उछाल, सोना करीब ₹4700 महंगा

    Spread the love

    Spread the loveआज भी सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में ₹11700 का उछाल, सोना करीब ₹4700 महंगा…   एक दिन पहले भी सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों…


    Spread the love

    अमेरिकी केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा, स्टीफन मिरान ने छोड़ा CEA के चेयरमैन का पद, जानें…

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर स्टीफन मिरान ने व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब व्हाइट हाउस की आर्थिक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *