प्रधानमंत्री से मिले कर्नाटक के नए सीएम बोम्मई, मांगी एम्स की सौगात

Spread the love

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं। बोम्मई ने यहां पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने यहां होटल अशोका में अपने राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री बोम्मई ने प्रधानमंत्री ने हुब्बल्ली-धारवाड़ के लिए एम्स और नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला बताए गए रायचुर में एम्स जैसे संस्थान के लिए अनुमति मांगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कलबुरगी में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को क्षेत्रीय एम्स जैसे अस्पताल में बदलने की अपील की।


Spread the love
और पढ़े  नेपाल- सुनसरी के बाद सप्तरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, सीमा पर पहचान पत्र अनिवार्य
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *