प्रदेश में हुई ब्लैक फंगस से 3 मौते, हल्द्वानी में ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत

Spread the love

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। एसटीएच में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन नहीं है, जबकि बाजार में भी इसकी उपलब्धता नहीं है।
सितारंगज निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज कोविड पॉजिटिव था और साथ ही उसमें ब्लैक फंगस के भी लक्षण भी थे। मरीज ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पहली जांच में ब्लैक फंगस के कोई संकेत नहीं मिले हैं, जबकि कोविड का सैंपल लेकर कल्चर के लिए भेजा गया है। तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। डॉ. जोशी के अनुसार ब्लैक फंगस का इंजेक्शन एम्फोटेरिसीन बी अभी अस्पताल में नहीं है।

उधर, यूएसनगर में किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 46 वर्षीय मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ  डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। रुद्रपुर में अब तक दो लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिल चुके हैं। एक युवक को जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। बुधवार को भर्ती एक और मरीज में इसके लक्षण मिलने पर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना निजी अस्पताल पहुंचे। मरीज को जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। नानकमत्ता के इस मरीज को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में 11 मई को भर्ती किया गया था।

एम्स ऋषिकेश में लगातार ब्लैक फंगस के केस मिल रहे हैं। बुधवार को 12 और कोविड संक्रमितों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। म्यूकोरमाइकोसिस केयर वार्ड की निगरानी और उपचार टीम के प्रभारी डा. अमित त्यागी ने बताया कि संस्थान में अब तक ब्लैक फंगस के 42 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 21 लोग उत्तराखंड और 21 ही लोग उत्तरप्रदेश के निवासी हैं।

और पढ़े  मसूरी- रात में बंद रहेगा मसूरी-देहरादून मार्ग, इस समय अति आवश्यक सेवा वाहनों को ही दी गई छूट

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *