पौड़ी गढ़वाल : मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने थलीसैण ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र टीला का किया भ्रमण ।

Spread the love

जनपद पौड़ी के दूरस्थ क्षेत्रों में शुमार टीला पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीडीओ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों को आइवर मैकटींन दवा व मास्क का वितरण किया।
सीडीओ ने सरकार की ओर से आइवर मैकटींन दवा और सीएम कोविड किट के वितरण आदि का निरीक्षण कर लोगों को दवा को खाने को खाने के बाद होने वाली परेशानियों से भी लोगों को रूबरू किया। कहा कि आइवेरमेकटीन औषधि का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी की गाइड लाइन का पूर्ण रुप से पालन करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को टीला क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन और उसके उत्पादों को और अधिक बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने लोगों के साथ मिलकर संबधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ ने गावँ लौटे प्रवासियों से भी मुलाकात की। सीडीओ ने प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों की हर प्रकार से सहायता की जायेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने टीला ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन बारात घर का स्थलीय निरीक्षण किया। 24 लाख से निर्मित होने वाले इस बारातघर को उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को संपन्न करने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास हर सीट से लेकर बूथ तक की जमीनी रिपोर्ट
  • Related Posts

    हल्द्वानी: भीषण अग्निकांड-  अमेजन स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। देर रात तक…


    Spread the love

    देहरादून- शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच

    Spread the love

    Spread the loveसरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में हेराफेरी व अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *