पौड़ी गढ़वाल : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ट्रेकिंग दल को किया रवाना।

Spread the love

प्रदेश के मा. मंत्री पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, लोक निर्माण, संस्कृति, बाढ़ नियंत्रण श्री सतपाल महाराज ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत झलपाड़ी खैल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित झलपाड़ी से माँ दीवा रसल्वाण ट्रेकिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ट्रेकिंग दल को दीवा रसल्वाण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मा. मंत्री श्री महाराज जी ने कहा कि उनका प्रयास यहां पर रोपवे बनाने का था, किन्तु कोरोना काल के चलते कोई टेण्डर न होने के कारण मार्ग सुढृढीकरण का निर्णय लिया गया। कहा कि मार्ग सुढृढीकरण में भी वन भूमि का मामला आने के बाद जिला परिषद् में जिला पंचायत से 5-10 लाख सेंक्सन करवाकर मार्ग को सुविधाजनक बनाया गया है। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर ट्रेकिंग करवाना सुनिश्चित करें और स्लीपिंग बैग, एल्पाइन बैग, खाना बनाने का सामान आदि सामाग्री रखवायें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थान का प्रचार-प्रसार करते हैं, उसमें टूर ऑपरेटर का सम्पर्क नम्बर जरूर दें, ताकि यात्री उनसे सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा को सुगम बना सके। कहा कि इसके लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना से मदद ले सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: ट्रेन पटरी से उतरने के मामले में शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *