पोर्नोग्राफी केस : – राज कुंद्रा को मिली जमानत, 19 जुलाई से थे हिरासत में..

Spread the love

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। 

हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। राज के साथ रायन थोर्प को भी जमानत मिली है।
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कई लोगों ने अपना बयान भी दर्ज कराया है।
राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि “उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं’।
इसके साथ ही शिल्पा ने इस दौरान ये भी कहा कि, “मैं अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से राज से कभी नहीं पूछती थी कि वह क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज भी मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते थे। इस वजह से मुझे इस मामले में कुछ नहीं पता।” शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।

और पढ़े  राजस्थान: शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का सुझाव, हर 5 साल में शिक्षकों का मूल्यांकन हो: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *