पूर्णिया : विधायक / सांसद की अनदेखी,रेणु पार्क का विकास अभी अधर में लटका

Spread the love

पूर्णिया जिला का गढ़बनैली रेणु पार्क का विकास अभी अधर में लटका हुआ है।इस पार्क को देखने वाले न तो विधायक हुए न ही सांसद हुए है।पूर्व सासंद उदय सिंह व पूर्व विधायक प्रदीप दास के द्वारा पार्क का नींव रखी गई थी जीर्णोद्धार के लिए कवायद जारी की गई थी जब वह चुनाव हार गए वर्तमान समय तक पार्क का विकास नहीं हो पाया।आज विकास के लिए तरस रहे है।गढ़बनैली के लोगों ने बताया कि इस रेणु पार्क का नींव पूर्व सांसद उदय सिंह व पुर्व विधायक प्रदीप दास के द्वारा रखा गया था चुनाव हारने के बाद नए सासंद बने सन्तोष कुशवाहा ने गढ़बनैली वासियों से वादा किया था कि इस रेणु पार्क जीर्णोद्धार 10 दिनों के अंदर की जाएगी।इस पार्क में फणीश्वरनाथ रेणु का प्रतिमा अनावरण होगा लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो रेणु पार्क का जीर्णोद्धार हुआ न ही रेणु प्रतिमा का अनावरण हो पाया ।अब गढ़बनैली वासियों ने एमएलसी दिलीप जयसवाल से मिलने की बात कह रेणु पार्क का जीर्णोद्धार तथा प्रतिमा का अनावरण करवाने की बात कर रहे है ताकि गढ़बनैली में रेणु पार्क का अस्तित्व न मिट सके।गढ़बनैली वासियों ने बताया कि जिस जमीन पर रेणु पार्क का नींव रखी गई है वह जमीन बिहार सरकार के नाम से दर्ज था वर्तमान समय बिहार सरकार की जमीन फणीश्वरनाथ रेणु के नाम से दर्ज हुई है।लोगों का सपना था कि अगर रेणु पार्क का जीर्णोद्धार होती तो यंहा लोगों का जमावड़ा रेणु पार्क में होती लोग शौक आकर इस पार्क में सुबह शाम अपना समय बिताता।एक प्रकार का बैठने की जगह बन जाती तथा रेणु जी का सपना साकार होता लेकिन आज इस पार्क का धीरे-धीरे अस्तित्व मिटती जा रही है जिसे देखने वाला कोई नही है।

और पढ़े  बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची से बाहर किए गए लोग नहीं कर पाएंगे मतदान, बंगाल में SIR विवाद के बीच 'सुप्रीम कोर्ट' का फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज 48 दिन बाद खुला: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान, ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान ने घोषणा…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए 71 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *