पूर्णिया :कोरोना काल में घर घर जाकर किया लोगों को जागरूक

Spread the love

पूर्णिया जिला में कोरोना काल में प्रखंड के हर पंचायत में जाकर लोगों के प्रति अच्छी सेवा भावना को दर्शाने को लेकर शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने फूलों का गुलदस्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ताती को भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल के समय में प्रखंड विकास पदाधिकारी हर हमेशा जागरूकता अभियान में रहकर कोरोना वैक्सीन लोगों को लेने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे तथा कोरोना से बचने के लिए जो जरूरी मुद्दे थे उसे लोगों को समझाया। इनकी बात का ग्रामीण क्षेत्रों में काफी असर देखा गया और  लोगों ने इनकी बातों का पालन किया। कोरोना काल में इन्होंने रात दिन एक कर इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई ।मेडिकल टीम, जीविका टीम, आंगनवाड़ी टीम ,आशा टीम आदि सभी टीमों के साथ उन्होंने अपनी भागीदारी निभाई।                     सम्मानित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ताती ने काफी आभार व्यक्त  करने के बाद कहा कि कोरोनावायरस बड़ी मुद्दा था ,जिसे मिटाने में हमारे साथी भी सहयोगी के रुप में सहयोग करते रहे। हमारे सहयोगियों में चिकित्सा प्रभारी डा अशोक कुमार सिंह, बीसीएम उमेश पंडित, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी आदि हैं। फोटो प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए।


Spread the love
और पढ़े   चंडीगढ़ का ये कैप्सूल बचाएगा न्यूक्लियर इमरजेंसी से- बहरीन ने एक करोड़ कैप्सूल की सप्लाई के लिए किया संपर्क
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *