पूर्णिया : कसबा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कलस्टर बैठक का आयोजन.

Spread the love

पूर्णिया में कसबा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कलस्टर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं जानकारी ,आशा फैसिलिटेटर एवं बी सी एम के द्वारा लिया जा रहा है।
इस बैठक में मुख्य रूप से आशा एवं आशा फैसिलिटेटर भाग लेती है। यह क्लस्टर बैठक सधुवेली, बनेली बरेटा एवं घुड़दौड़ पंचायत में आयोजित किया गया ।जिसमें सभी 0 से 5 साल के बच्चे वाले घरों में ओ आर एस एवं जिंक का वितरण किया गया कि नहीं, सभी घरों में परिवार नियोजन की सामग्री का मुफ्त वितरण हुआ कि नहीं, गर्भवती एवं बच्चों के घर पर देखभाल किया जा रहा है कि नहीं, बीमार एवं कमजोर बच्चे की समुचित इलाज हो रहा है कि नहीं एवं आमजनों को कोविड-19 के टीके लेने की जांच जानकारी घर-घर जाकर देना है। बैठक में बीसीएम उमेश पंडित ने बताया इस क्लस्टर कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जहां भी दिक्कतें हो रही है उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही साथ बीमार एवं लाचार बुजुर्ग जो चलकर अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते हैं उनके स्वास्थ्य देखभाल की उचित व्यवस्था की जाएगी। लोगों को करोना की तीसरी लहर के बारे में भी जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग का आदत डालने की भी बात कही गई। फोटो= बैठक करने का दृश्य।


Spread the love
और पढ़े  Iran युद्ध का असर: बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत, प्लास्टिक लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *