जब से राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु हुआ है बड़ी संख्यां में श्रद्वालु अयोध्या पहुंच रहे हैं ऐसे में आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तारीख को रामलला के दर्शन पूजन के लिये राउरकेला उड़ीसा से पचासों की संख्या में बजरंग दल कारयकर्ताओं की एक टोली अयोध्या पहुंची। पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि एक समय राम मंदिर हम लोगों के लिये एक सपने जैसा था। पिछले साल पांच अगस्त को भूमि पूजन के अवसर पर पूरे देश में दीपावली मनायी गई थी हमने भी अपने शहर में खुशी का इजहार किया था और भाग्यशाली हैं कि आज उस ऐतिहासिक तारीख को हम अयोध्या में हैं और हमने रामलला के दर्शन पूजन करके अपने सपने को साकार किया।
योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब
Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…







