पंजाब में सुलझा विवाद, अब उत्तराखंड में हाईकमान के स्तर से साफ होगी तस्वीर।

Spread the love

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी जंग अब शांत होती दिखाई दे रही है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस का मामला भी सुलझने की उम्मीद है। संकेत आ रहे हैं कि पंजाब में अध्यक्ष पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी और साथ चार कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने जाने पर सहमति बनी है। कांग्रेस हाईकमान रविवार या सोमवार को इसकी घोषणा कर सकता है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस का मसले पर हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद रिक्त हुई नेता प्रतिपक्ष की सीट को लेकर तमाम माथापच्ची के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

पार्टी ने इसके लिए समन्वय समिति बनाकर हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी चेहरा बदले जाने की बात सामने आने के बाद मामला फंस गया। इसके बाद समन्वय समिति ने अपनी रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी।

जिस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस का मामला फंस जाने के बाद उत्तराखंड दूसरी प्राथमिकता में आ गया। अब अगर पंजाब का मामला सुलझ जाता है तो शीघ्र ही उत्तराखंड कांग्रेस के बारे में 10 जनपद से फैसला बाहर आ सकता है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *