नैनीताल/हल्द्वानी : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, नैनीताल पुलिस ने बचाई 4 जान

Spread the love

*रूसी बाईपास के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी सेंट्रो कार*
*तत्परता से पहुंचकर नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बचाई 4 जान*

आज दिनांक-30.08.2021 को समय लगभग 14:35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना तल्लीताल को सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल-हल्द्वानी रोड मैं रूसी बाईपास के पास एक चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा उपकरणों के साथ नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पर्यटकों की एक दिल्ली न0 सेंट्रो कार सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई मे गिरी हुई थी जिसमें सवार 04 व्यक्तियो को यातायात प्रभारी नैनीताल श्री आदेश कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री विजय मेहता एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मल्लीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीम द्वारा शीघ्र ही उक्त दुर्गम खाई मे पहुंचकर रस्सों व स्ट्रेचर की सहायता से दुर्घटना में घायल 04 पर्यटकों को 01-01 करके कड़ी मशक्कत से सुरक्षित सड़क मे निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।
*रेस्क्यू पुलिस टीम मे*
थाना तल्लीताल, अग्निशमन मल्लीताल, यातायात पुलिस एवं एस.डी.आर.एफ की रेस्क्यू पुलिस टीम सम्मिलित रही।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- बिना लाइसेंस चल रही मावा फैक्ट्रियों पर छापा, दो प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने की कार्रवाई
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *