नैनीताल : जिले में सैलानियों के आने से व्यापारियों के चेहरे खिले ।

Spread the love

कोरोना कर्फ्यू में धीरे-धीरे मिल रही छूट के बाद नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही नजर आने लगी है। हालांकि अभी रोपवे, चिड़ियाघर, केव गार्डन व बॉटनिकल गार्डन जैसे स्थान सैलानियों के लिए नहीं खुले हैं। गुरुवार को नैनीताल में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थमी तो सैलानियों ने माल रोड में चहलकदमी करने के अलावा नौकायन किया। मल्लीताल फ्लैट्स में लगी दुकानों से खरीदारी भी की। वाहनों की भीड़ न होने के कारण अभी यहां जाम जैसी स्थितियां नहीं हैं। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में इक्का दुक्का सैलानी ही नौकायन करते नजर आए। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि यदि बाजार पूरे दिन खुलें तो सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगेगा। वहीं मसूरी मौसम का मिजाज बदलने से मौसम काफी खुशनुमा रहा। गुरुवार को हालांकि बारिश के चलते शहर में आए सैलानी सैर सपाटा नहीं कर पाए। शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी नैनीताल और मसूरी में बारिश का दौर जारी रहा।

सैलानी परमिंदर सिंह ने कहा कि मसूरी आकर काफी सुकून मिला है। बारिश से खुशनुमा मौसम का लुत्फ बढ़ गया है।

हरियाणा की सैलानी प्रियंका सिंह ने कहा कि बारिश के बाद खुशगवार मौसम होने से मजा आ गया। वहीं कई सैलानी छाता लेकर हल्की बारिश में ही माल रोड पर घूमते नजर आए।

मालरोड में कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के घूमने पर 45 सैलानियों का पुलिस ने चालान किया। साथ ही पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया।

और पढ़े  हरिद्वार- केतन हत्याकांड:- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोका, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *