शासन के निर्देश पर वर्ग चार की भूमि के अवैध कब्जों एवं पट्टेदारों को मिलेगा भूमिधरी का अधिकार .

नैनीताल। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में वर्ग चार की भूमि के अवैध कब्जों एवं पट्टेदारों को भूमिधरी का अधिकार प्रदान करते हुए विनियमितीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होेंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण करें। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिले में वर्ग चार के अवैध कब्जेदार एवं पट्टेदार कोई भी पात्र व्यक्ति भूमि के विनियमितीकरण के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह शीघ्र प्राप्त आवेदनों की औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला कार्यालय को आख्या उपलब्ध कराएं।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…