नैनीताल : अभी ये सिर्फ ट्रेलर, और होगी भारी बर्फवारी, जारी हुई चेतावनी।।

Spread the love

नैनीताल में आज हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर से ही अधिकांश इलाकों में बिजली नहीं आई। जिससे लोग ठंड में ठिठुरते रहे और घरों में दुबके रहे। नगर के सभी मार्गों भी फिसलन से गाड़ियां चलनी बंद हो गईं।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन के अनुसार ये तो केवल ट्रेलर है। इससे अधिक बर्फबारी तीन की रात और चार फरवरी को होने की संभावना है। देर शाम बादलों की तेज गड़गड़ाहट ने लोगों को अक्टूबर की अतिवृष्टि की याद दिला दी। लोग मौसम के मिजाज को देखकर सहमे हुए हैं।
आज फिर भारी बर्फवारी संभव, रहें सतर्क : गर्ब्याल
नैनीताल। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग ने नगर में पांच फीट तक बर्फ पड़ने की संभावना जताई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा जितना संभव हो छतों से बर्फ हटाते रहें जिससे ज्यादा भार न पड़े। कोयले की अंगीठी जला कर न सोएं और गाड़ी लेकर घरों से न निकलें। गर्ब्याल ने कहा कि पाइप लाइनें जमने की संभावना है। इसलिए घर में पानी स्टोर रखें और अपने मोबाइल चार्ज रखें।
तीन कारक बढ़ा रहे बर्फ की संभावना
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान में राज्य में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय है। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में इसका असर ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से भी अत्यधिक नम हवाएं यहां पहुंच रही हैं और स्थानीय कारक भी वर्षा और बर्फ की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं। विक्रम सिंह ने कहा कि खासकर नैनीताल और मुक्तेश्वर में पांच फीट तक भारी बर्फबारी हो सकती है। शासन और प्रशासन को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
जलापूर्ति नहीं होगी बाधित : चौहान
नैनीताल। तीन फरवरी को बर्फबारी के बाद दोपहर से ही लगभग पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जल संस्थान अपने पंपों से नगर में जलापूर्ति करता है जो बिजली न आने पर बाधित हो जाती है। फिलहाल संस्थान जनरेटर के माध्यम से नगर में पानी सप्लाई कर रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनीत चौहान ने बताया कि चार फरवरी को भी बिजली नहीं भी आ पाई तो भी जनरेटर से जलापूर्ति की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *