नरेंद्र गिरि सुसाइड : वीडियोग्राफी के बीच 5 डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया पोस्टमार्टम, सील होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है। गठित पैनल में दो विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, दो डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर को शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम पैनल के सभी चिकित्सकों के नाम गुप्त रखे गए हैं। रिपोर्ट मौके पर ही सील की जाएगी। एक प्रति सीएम कार्यालय को भी भेजे जाने की सूचना है।
जिलाधिकारी संजय खत्री, आईजी केपी सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सीएमओ डॉ. नानक सरन समेत अन्य अधिकारियों की बैठक में पोस्टमार्टम पैनल गठित किया गया। महंत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले सभी विशेषज्ञों के नाम अफसरों के अलावा किसी को नहीं बताए गए।
अफसरों ने तय किया है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पोस्टमार्टम के दौरान हर क्षण की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मौके पर ही रिपोर्ट सील होगी। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने पोस्टमार्टम की तैयारियों के बावत कुछ बोलने से इनकार किया। 

मठ बाघंबरी गद्दी में ही दी जाएगी भू समाधि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि को मठ बाघंबरी गद्दी में ही आज भू समाधि दी जाएगी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी के मुताबिक मठ के भीतर ही उनका समाधिस्थल बनेगा। इस मौके पर अनेक प्रमुख संतों सहित निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वर एवं अन्य संत-महंत मौजूद रहेंगे। 

छह पेज के सुसाइड नोट में 41 बार कटिंग
महंत नरेंद्र गिरि का कथित सुसाइड नोट छह पेज का है, जिस पर कुल 41 बार कटिंग की गई है। इनमें शब्दों के साथ ही तारीख में की गई कटिंग भी शामिल है। इसमें जो भी बातें लिखी गईं, उसका कई पन्नों पर रिपीटिशन भी है यानी वह बातें-बातें कई बार लिखी गई हैं। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें महंत शब्द दो अलग-अलग तरीके से लिखा है। कई जगह महंत लिखा गया है तो एक जगह पूरे शब्द की जगह सिर्फ म शब्द का प्रयोग किया गया है।

और पढ़े  योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

Spread the love
  • Related Posts

    श्रम विभाग की बैठक में फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले…


    Spread the love

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *