देहरादून- सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में मारपीट, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं-स्वयंसेवकों में चले लात घूसे

Spread the love

 

 

श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आए मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं और व्यवस्था में लगे कुछ स्वयंसेवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंदिर परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले। वहीं लाठी और पत्थरों से भी एक दूसरे पर हमला किया गया। घटना में तीन श्रद्धालु घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

नववर्ष-2026 के पहले दिन सिद्धबली बाबा की गोद में बिताने और मन्नत पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने के लिए रामलीला टीला, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था कोटद्वार आया था। श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ के बीच दूधमुंहे बच्चे को गोद में लिए मुजफ्फरनगर की श्रद्धालु महिला ने मन्नत का धागा खोलने के लिए अस्थायी रूप से बंद किए गए शॉर्ट रास्ते से जाने का प्रयास किया तो व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों ने उन्हें रोक दिया।


Spread the love
और पढ़े  रक्षाबंधन: हरिद्वार में जेल की सलाखों के पीछे बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन, भावुक हुआ माहौल
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love