देशभर से लगभग 40 महापौर पहुचे अयोध्या धाम ।

Spread the love

भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अयोध्या आगमन के बाद अब महापौरो की टीम काशी से सीधा अयोध्या धाम पहुँची। देशभर के लगभग 40 महापौर काशी से अपने परिवार सहित अयोध्या धाम पहुचे है। जिन्होंने सरयू पूजन, हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद रामलला का दर्शन किया और राम मंदिर निर्माण कार्य को देखा। हाईवे स्थित पंचशील होटल में अयोध्या नगरनिगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या आये मेहमान महापौरों का रामलला का चित्र भेंट कर स्वागत किया.अयोध्या पहुँची हरियाणा गुरुग्राम की महापौर मधु आज़ाद का कहना है कि अयोध्या आकर रामलला का दर्शन कर मन बहुत हुआ, जो सपने में सोचते थे आज वो अयोध्या आकर पूरा हो गया. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया, वही कहा मुख्यमंत्री योगी जी ने जो विकास किया है उसके सामने कुछ भी नहीं है।वही महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि भगवान राम के मंदिर निर्माण की शुरुवात पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ है देश दुनिया से लोग अयोध्या आ रहे है.रामलला का दर्शन व राम मंदिर निर्माण देखने आ रहे है. इससे अयोध्या में पर्यटन का विकास हुआ है.आने वाले समय मे बढ़ते पर्यटन व श्रद्धालुओं की भीड़ से लोगो का रोजगार बढ़ेगा. 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर सम्हाली तो सबसे पहले 133 करोड़ रुपये अयोध्या को दिए.इससे अयोध्या में विकास कार्य हुए. 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से विकास की गति और तेज हुई.अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में शहर का गंदा पानी अब नही गिरता है।शहर में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए है।बीजेपी सरकार के साथ गरीबो का साथ है बीजेपी दुबारा सरकार बना रही है.

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस का बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर चोरी को लेकर होती थी बातचीत, चैट में मिले सुबूत

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ, आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले राज, लेन-देन की जांच तेज

    Spread the love

    Spread the loveरामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान गबन मामले की जांच के लिए रविवार को विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार…


    Spread the love

    ग्रेटर नोएडा- हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में लूटपाट: पति गया बंगलूरू, विला में घुस आया लुटेरा, चाकू दिखा महिला से 15 लाख की लूट

    Spread the love

    Spread the love ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के एक विला में देर रात एक बदमाश ने घुसकर महिला को चाकू की नोक पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *