देखें किस तरह मौत छूकर निकल गई : – पटरी पर सुसाइड करने लेटी युवती, मालगाड़ी चले गई पर खरोंच तक नहीं आई ।।

Spread the love

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विलायत कलां रोड स्टेशन पर एक युवती ने मालगाड़ी के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। पर उसकी किस्तम इतनी अच्छी थी कि उसे खरोंच तक नहीं आई। दहशत की वजह से वह बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्वस्थ है और परिवार के पास लौट गई है। मामला शुक्रवार शाम 6 बजे का है। देवरा गांव की युवती सोनम यादव पटरी पर आकर लेट गई थी। उमरिया से कटनी आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए। पर रफ्तार इतनी अधिक थी कि मालगाड़ी नहीं रुकी और आगे चली गई। बाद में ड्राइवर कौशलेंद्र कुमार, उदित कुमार और गार्ड राजीव कुमार मोबाइल से वीडियो बनाते हुए युवती के पास पहुंचे। वह यह देखकर दंग रह गए कि उसे खरोंच तक नहीं आई थी। दहशत की वजह से वह बेहोश जरूर हो गई थी। उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी और बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। 

अब स्वस्थ है युवती
बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ अनिल झामनानी ने कहा कि शुक्रवार को रेलवे लाइन पर बेहोश युवती की जानकारी मिली थी। एंबुलेंस भेजकर उसे यहां लाया गया। इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर भी लौट गई है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि ट्रैक पर कोई भी मिलता है तो नियमों के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाती है। मालगाड़ी गुजरने के बाद भी युवती को खरोंच तक नहीं आई, यह एक चमत्कार ही है।

और पढ़े  आज केरल में मानसून की दस्तक का अनुमान,भारी बारिश का अलर्ट!

Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *