दिल्ली से राहत भरी खबर : 2 दिनो से हजार से कम आए नए मामले, मरने वालों का आंकड़ा भी हुआ कम

Spread the love

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन एक हजार से कम कोरोना के मामले सामने आए। वहीं, शनिवार को 68 दिन के बाद पहली बार एक हजार से कम संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले 22 मार्च को संक्रमण के 888 मरीज थे। उसके बाद से ही मामले लगातार बढ़ रहे थे। रविवार को 946 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

इससे पहले जब एक हजार से कम मामले आए थे। उस दौरान सिर्फ 7 लोगों की मौत हो रही थी। इस हिसाब से देखें तो मौत के आंकड़े करीब 23 गुना ज्यादा है। दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा भी 24 हजार के पार पहुंच गया है। 

राहत की बात यह है कि 47 दिनों बाद मौत का आंकड़ा 100 से कम आया है। बीते 24 घंटे में 78 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1803 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में अभी तक 14,25,592 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,89,341 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक कुल 24,151 मौतें हो चुकी हैं। सक्रिय मरीज फिलहाल 12,100 रह गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  राष्ट्रपति मुर्मू व प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, अकीदत के साथ मनाया जा रहा पर्व, सुरक्षा कड़ी
  • Related Posts

    दिल्ली- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम,ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नौ आतंकी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार…


    Spread the love

    बहुत शानदार रहा कार्यकाल: सीडीएस पद से विदा हुए जनरल अनिल चौहान, रविवार को कमान संभालेंगे नए प्रमुख एनएस.राजा सुब्रमणि

    Spread the love

    Spread the loveनिवर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को अपने कार्यकाल को बहुत संतोषजनक और शानदार बताया। करीब तीन साल आठ महीने तक देश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *