दिल्ली में कोरोना के नए संक्रमितो में गिरावट ,वही कोरोना से गई इतनी जान

Spread the love

अब दिल्ली में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। रविवार को कोरोना के 13,336 मामले सामने आए और 273 लोगों को मौत हो गई। वहीं 14,738 लोग ठीक हुए। कई दिनों बाद दिल्ली में 15 हजार से कम मामले दर्ज किए गए। पिछले 6 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,23,567 हो गई है। इनमें से 12,17, 991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,344 लोगों की मौत हो चुकी है। काफी दिनों बाद ऐसा देखा गया है कि संक्रमितों की संख्या से ठीक हुए मरीजों की संख्या अधिक है।

विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 86,232 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,912 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 626 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की संख्या 52263 हो गई है। कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 61552 टेस्ट हुए, जिसमें 21.67 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 49787 और रैपिड एंटीजन से 11,765 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 78 लाख 13 हजार 61 लोगों की जांच हो चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आज संसद में पेश होगी जांच रिपोर्ट,अब क्या होगा?
  • Related Posts

    Delhi- चार ड्रग तस्कर दोषी करार, 1.4 किलोग्राम से अधिक बरामद किया गया था गांजा

    Spread the love

    Spread the loveद्वारका कोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन मामलों में 1.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया…


    Spread the love

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: ‘पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम’, प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 में आज ही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *