दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने, अचानक गिरे मंच से ।

Spread the love

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को नौ साल की उस मृतका के परिजनों से मिलने गए जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान वह पीड़िता के परिवार वालों से मिले और 10 लाख का मुआवजा देने का भी एलान किया। लेकिन केजरीवाल वहां जब लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तो उस पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि मंच ही टूट गया। मंच के टूटते ही उस पर मौजूद सीएम केजरीवाल समेत तमाम लोग गिर गए। इसके बाद तुरंत मुख्यमंत्री को वहां भीड़ से निकाला गया। फिर वह मासूम बच्ची के परिजनों से भी मिले। उन्होंने परिवार को न्याय का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा, जो बच्ची के साथ अन्याय हुआ है वह बेहद दुखद है। बच्ची को वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएंगे। इस केस में दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील भी लगाएगी ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो। दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था को ठीक करने की बेहद आवश्यकता है। कानून व्यवस्था को सुधारने की बहुत जरूरत है। केंद्र सरकार से अपील है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए, दिल्ली सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां यदि इस तरह की घटनाएं घटती हैं तो यह मैसेज दुनिया के अंदर अच्छा नहीं जाता है इससे लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्लीवालों को रेखा सरकार का तोहफा: अब 1.20 लाख आय वाले भी बनवा सकेंगे राशन कार्ड, 7.71 लाख अपात्र नाम हटे
  • Related Posts

    जनता को लूट रही सरकार’:- पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार…


    Spread the love

    Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, लू के अलर्ट के बीच पड़ी बारिश की बौछारें

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *