दिल्ली: भजनों के सुरों ने राजधानी में बसाया वृंदावन, अनंत नाद में सैकड़ों लोग भक्ति के रंग में रंगे

Spread the love

क्ति जब संगीत का रूप लेती है तो सुर, श्रोता और भगवान के बीच की दूरी मिट जाती है। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित अनंत नाद म्यूजिक फॉर द सोल में कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला।

सैकड़ों की संख्या में जुटे दर्शक यशोभूमि के सभागार में देर तक भजनों को सुनते रहे। अल्फोंसो स्टूडियोज, ट्राइबवाइब और बिग एफएम की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में अमर उजाला प्रिंट मीडिया सहयोगी रहा। कार्यक्रम में पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे की प्रस्तुति ने माहौल में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। भजन के सुर उठते ही दर्शक भी उसके साथ जुड़ते चले गए।

मीरा की कृष्ण-भक्ति और उनके समर्पण को सुरों में पिरोती इस प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया। वहीं शिव तांडव स्त्रोत की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल का रंग ही बदल दिया। मंच पर साकार हुआ वृंदावन एक्सपीरियंस : अनंत नाद की सबसे खास कड़ी इसका वृंदावन एक्सपीरियंस रहा। देवी चित्रलेखा ने राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भाव और भक्ति से जोड़ा।

उनके साथ दर्शकों की सहभागिता ने प्रस्तुति को और जीवंत बना दिया। प्रसिद्ध सितार साधक भागीरथ भट्ट की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम की संगीतमय गरिमा को बढ़ाया। इस दाैरान देर रात तक दर्शक सभागार में जमे रहे।

Spread the love
और पढ़े  मोदी कैबिनेट में इसी महीने हो सकता है बड़ा फेरबदल, दो दर्जन मंत्रियों के विभाग बदलने की तैयारी, DMK भी हो सकता है शामिल
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत तो कई इलाकों में हुआ जलभराव

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ…


    Spread the love

    दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़…


    Spread the love