दिल्ली : आज मध्य रात्रि से दिल्ली के सभी सरकारी ठेके बंद, अब सिर्फ यहां होगी शराब की बिक्री ।

Spread the love

औपचारिक रूप से दिल्ली में शराब के सरकारी ठेके अब बंद हो जाएंगे। यह कारोबार अब सिर्फ निजी बिक्रेताओं के हवाले होगा। दिल्ली में मंगलवार से करीब 400 शराब के ठेकों पर ताला लग जाएगा। निजी शराब बिक्रेता ही शराब की दुकानों में शराब की बिक्री करेंगे। क्योंकि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार सुबह लागू हो जाएगी। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है कि अचानक से बड़ी संख्या में सरकारी ठेके की दुकान बंद होने से शराब की किल्लत भी होगी और निजी दुकानों पर अचानक भीड़ बढ़ जाएगी।
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार 17 नवंबर से सभी 850 नए ठेके एक बार में काम करना शुरू करने की संभावना नहीं है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि 32 जोन में सभी आवेदकों को लाइसेंस वितरित कर दिया गया है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत पहले दिन यानी बुधवार को 300-350 दुकानों का संचालन शुरू होने की संभावना है। ऐसे में शराब मिलने में कठिनाई संभव है। 350 दुकानों को अंतरिम लाइसेंस वितरित किया गया है। 10 थोक लाइसेंसधारियों के साथ 200 से अधिक ब्रांड पंजीकृत किए गए हैं। हालांकि इस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे सभी 850 शराब के ठेके काम करना शुरू कर देंगे और उसके बाद कोई कमी शराब की नहीं होगी।
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत निजी तौर पर चलने वालीं 260 दुकानों समेत सभी 850 शराब की दुकानें खुली निविदा के जरिए निजी कंपनियों को वितरित की गई हैं। निजी शराब की दुकानों ने पहले ही 30 सितंबर को अपना संचालन बंद कर दिया था और डेढ़ महीने के संक्रमण काल में चल रहे सरकारी ठेके भी मंगलवार की रात को अपना कारोबार खत्म कर लेंगे। नए लाइसेंस धारक बुधवार से शराब की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।

और पढ़े  PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- 'पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया'

नई व्यवस्था के तहत दिल्ली सरकार खुदरा शराब के व्यापार से बाहर हो जाएगी। शराब की दुकानें अब कम से कम 500 वर्ग फुट क्षेत्र में खोली जाएंगी। दुकानें अब वातानुकूलित व सीसीटीवी से लैस होंगी। नई दुकान की वजह से सड़क पर भीड़ नहीं लगेगी। क्योंकि शराब की बिक्री दुकानों के भीतर ही की जाएगी। नई आबकारी नीति के तहत 2,500 वर्ग फुट के क्षेत्रफल वाले पांच सुपर-प्रीमियम खुदरा विक्रेता भी दुकान खोलेंगे, जहां शराब पीने की भी सुविधा दी जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Modi: पीएम मोदी 5 देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा…


    Spread the love

    कांग्रेस ने राज्य में CM के नाम का किया एलान,केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन

    Spread the love

    Spread the loveकेरल में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *